प्रभावशाली नेतृत्व के दुश्मन भी कायल
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_391.html?m=0
आप उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो से सहमत हो सकते है या फिर क्षणिक असहमत पर इस बात को आप नकार नही सकते की प्रदेश के करोड़ो लोगो के विकास के लिए जिस ईमानदारी, कठिन मेहनत और दूरदर्शिता के साथ वो कार्य करने में लगे है उससे प्रदेश का कायाकल्प विगत तीन वर्षो में तेजी से हुआ है और आगे अप्रत्याशित और बड़े सकारात्मक बदलाव भी दिखेगे | दशको से पड़ी बड़ी समस्याओं को न केवल ख़त्म किया है बल्कि विकास की नीव का भी निर्माण किया है | जनता जिन समस्याओ को लेकर दर-दर भटकती थी उन समस्याओं का स्थायी समाधान किया है | आप राजनीति के स्थायी चश्मे को उतार कर इनके द्वारा किये जा रहे कार्यो का मुल्यांकन करेगे तो आपको यह सोचने पर विवश होना पड़ेगा की मात्र 4 घंटे की नीद के पश्चात् 18 घंटे कार्य करने से ही प्रदेश का कायाकल्प संभव हो सकता है | एक ऐसा व्यक्तित्व जो राजनीति का खिलाड़ी बनने इस मैदान में नहीं आया है, बल्कि करोड़ो लोगो के दुःख दर्द को समाप्त करने आया है | इसकी शुरुआत इन्होने गोरखपुर से ही कर दी थी आज इसका स्वरुप पुरे प्रदेश में दिख रहा है | इनके नेतृत्व का ही प्रभाव है की कार्यपालिका के जरिये छोटे बड़े सभी लाभ घर-घर तक पहुच रहे है | जी हाँ आप सही समझ रहे है हम बात कर रहे है उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की, जिन्होंने पुरे प्रदेश को विकास की एक नई दिशा प्रदान की है |
उत्तर प्रदेश का नाम आते ही लोगो के मन में कई सवाल आने लगते थे | अपने निर्माण के पश्चात् से आधारभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष करता हुआ प्रदेश | यहाँ के लोग सर्वाधिक पलायन करने वाले प्रदोशो में शामिल है जो देश के अन्य हिस्सों में रोजगार के लिए जाते है | जमीनी जरुरतो की पूर्ति अपेक्षाकृत नही हुई है | कई सरकारे आयी और गयी पर वास्तविकता अपनी जगह पर विद्यमान थी | उत्तर प्रदेश को राज्य का दर्जा 24 जनवरी 1950 को प्राप्त हुआ और यह सबसे अधिक जनसँख्या वाला राज्य भी है | वर्तमान में अनुमानित जनसँख्या 23.79 करोड़ के आस-पास है | राज्य के 18 प्रसाशनिक प्रभाग और 75 जिले है | प्रदेश की कुल जीडीपी 17.94 लाख करोड़ है | वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार साक्षरता 67.68 प्रतिशत है जबकि लिंग अनुपात 912/1000 है | यहाँ विधान परिषद की 100 सीट है जबकि विधानसभा की 404 सीट है | राज्य सभा की 31 और लोक सभा की कुल 80 सीट है | यही वजह है की देश में भी राजनीति का केंद्र यह प्रदेश रहा है |
प्रदेश ने कई प्रधानमंत्री भी देश को दिए है | प्रदेश की तस्वीर मार्च 2017 से तेजी बदलनी शुरू हुई है जब प्रदेश की बागडोर 21 वे मुख्य मंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ जी के हाथो में आयी | योगी जी की सफलता का आलम यह है की देश ही नही बल्कि देश के सबसे बड़े दुश्मन पकिस्तान को भी इनकी तारीफ करनी पड़ रही है | पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र “डॉन” के संपादक फ़हद हुसैन ने योगी जी के द्वारा लॉक-डाउन के बड़े क्रियान्वयन के साथ कोविड-19 के इस संकट से निपटने के लिए की जा रही कार्यवाही और उसके परिणामो की सराहना की है | देश के प्रधानमंत्री जी इनके कार्यो की कई बार सराहना कर चुके है | इनके कार्य करने के तरीके इतने प्रभावशाली रहें है एक तरफ लोगो को व्यापक लाभ हुआ है वही विगत तीन वर्षो में विपक्ष अपनी पहचान को बनाये नहीं रख पाया है |
सुबह 3 बजे भोर से दिनचर्या का आरम्भ होना और रात्रि को 11 बजे सोने जाने के पहले समय तक सिर्फ प्रदेश की जनता और उसके विकास के लिए कार्य करना इन्हें न केवल उन लोगो से अलग बनाता है जो अपने और अपने परिवार के लिए शासन करते थे बल्कि कई मायने में यह सोचने पर लोग विवश होते है की ऐसा नेतृत्व हमें पहले क्यों नहीं मिला | जातिवाद और क्षेत्रवाद की धारा को परिवर्तित कर सामूहिक विकासवाद की पहल इनके कार्यकाल में ही हुई है | विगत तीन वर्षो के कार्यकाल में अनेको कार्य इनके द्वारा किये गये है | सरकार के अस्तित्व में आने के पश्चात से ही इस नेतृत्व ने जमीनी कार्यो रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, को केंद्र बिन्दुमान कर कार्य किया है | अपने अनूठे कार्य प्रणाली की वजह से न केवल जनता के दिलो में गहरी जगह बना पाए है बल्कि सिस्टम में कार्यरत लोगो को यह मैसेज देने में भी सफल रहे है की आप का काम जनता के हितो की रक्षा करना है और यदि इसमें अंतर होता है तो सरकार कठोर से कठोर निर्णय लेने में देर नहीं करेगी |
इनके नेतृत्व में किये गए कार्यो की तुलना इस बात से भी करनी चाहिए की 6 दशकों से अधिक समय की चुनौतियाँ इनको उपहार स्वरुप मिली थी | कोरोना वायरस की इस वैश्विक महामारी में इस नेतृत्व ने जिस मेहनत लगन और ईमानदारी से जनता के लिए कार्य किया वह वास्तव में काबिले तारीफ है | योगी सरकार ने पिछले तीन वर्षो और इस महामरी काल में बड़े कार्य करके व्यापक बदलाव किये है जिनमे से कुछ ऐसे है जो प्रदेश की जनता के मन मस्तिष्क पर अंकित है | जिसका भरोसा लोगो को और मजबूत बना रहा है |
जनता में सुरक्षा का बोध : किसी भी सरकार/नेतृत्व की सफलता तभी है जबकि वहां की जनता अपने आप को सुरक्षित महसूस करें | प्रदेश की स्थिति कानून व्यवस्था में कितनी लचर थी वह किसी से छिपी नहीं है | योगी जी के नेतृत्व में बड़े से बड़े अपराधियों का न केवल खात्मा हुआ है बल्कि अनेको ने डर की वजह से आत्म समर्पण कर दिया ये वो लोग थे जिनकी वर्षो से तलाश थी | गहराई से मुल्यांकन करने पर ज्ञात होगा की उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में जबरजस्त बदलाव आया है | आज आम जनता, बहु, बेटियाँ, व्यवसायी, सभी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे है और अपराधी अपने अंतिम दिन गिनने में लगे है | राजनीति में गहरी पकड रखने वाले अपराधियों के खिलाफ भी कार्यवाही करके इस सरकार ने सीधा मैसेज लोगो में यह दिया की आप प्रदेश में पूर्ण रूप से सुरक्षित है | पुलिस को इतनी छुट, विश्वास के साथ योगी जी ने दी जिसका परिणाम सामने है |
बिजली की स्थिति में बड़ा सुधार : उत्तर प्रदेश में बिजली सत्ताधारियों के चाहने के अनुरूप कही 24 घंटे तो कही 4 घंटे आती थी | प्रदेश के अनेको जिले थे जिनसे बड़ा भेदभाव किया जाता था | योगी जी के सत्ता में आने के पश्चात् बिजली की समस्या से न केवल समाधान मिला बल्कि भेदभाव समाप्त हुआ | प्रदेश के लोगो को पिछले 6 दशकों से कई गुना अधिक बिजली इनके नेतृत्व में मिल रही है | जो लोगो के लिए जीवनदायी बन रही है, क्योंकि लघु और कुटीर उद्योग, कई व्यवसाय का सफल संचालन अब बिजली की वजह से हो पा रहा है | जिसका सीधा सम्बन्ध रोजगार से भी है |
उत्तर प्रदेश में निवेश की बड़ी शुरुआत : प्रदेश की बेरोजगारी दूर करने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है | औद्योगिक इकइयो के न होने से प्रदेश में रोजगार की स्थिति दयनीय रही है | इस सरकार ने बड़े इन्वेस्टर मीट करके बड़ी-बड़ी राष्ट्रिय, अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों के साथ करार किया है कुछ कार्य शुरू करने की अंतिम प्रक्रिया में है कुछ जल्द ही उत्तर प्रदेश में कार्य करना शुरू करेगी जिससे न केवल बेरोजगारी की समस्या कम होगी बल्कि प्रदेश की उत्पादन के साथ-साथ विकास की राह अग्रसर होगी |
भ्रष्टाचार पर कार्यवाही : प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार विद्यमान था यहाँ तक की कई मंत्रालय भी इससे अछूते नही थे पर योगी जी के नेतृत्व में इस पर कड़ा प्रहार किया गया है जिससे भ्रष्टाचार में तेजी से कमी आई है आज एक आम आदमी भी अपना कार्य बिना भ्रष्टाचार के करा सकता है और उसकी सुनवाई हर स्तर पर हो रही है |
किसानो के हितो की रक्षा : किसानो के ऋणों की माफ़ी करने के साथ-साथ अनेको सहूलियतों को उन तक पहुचाया है जिससे न केवल उत्पादन बढ़ा है बल्कि किसानो का विश्वास भी बढ़ा है | किसी आपदा के आने बाढ़, भूकंप इत्यादि पर स्वयं संज्ञान लेकर न केवल अंतिम जरूरतमंद तक लाभ पहुचाना निश्चित कराते है बल्कि विलम्ब की परिस्थिति में जिम्मेदार पर कार्यवाही कर लोगो के हितो की रक्षा भी करते है |
बुनियादी ढांचे का निर्माण : यातायत हेतु परिवहन सेवाओ की उपलब्धता, नई सड़को का निर्माण, पुरानी सड़को की मरम्मत, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कार्य, गड्ढा मुक्त सड़क, के साथ-साथ योगी जी ने उत्तर प्रदेश में बहुत बड़े पैमाने पर बुनियादी ढ़ांचो में एक बड़ा परिवर्तन किया है |
केंद्र की योजनाओ को लागु करने में अव्वल : यह योगी जी के नेतृत्व का ही कमाल है की केंद्र सरकार की योजनाये तत्काल राज्य में लागु कर दी जाती है जिससे अधिक से अधिक लाभ जनता को तुरंत मिलना शुरू हो सके | इस बात की सराहना प्रधानमंत्री मोदी जी कई बार कर चुके है |
अन्य बड़े और महत्वपूर्ण कार्य : अपने अभी तक के कार्यकाल में 30 लाख से अधिक लोगो को पक्का मकान उपलब्ध कराना, प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कराना, तीन लाख लोगो को सरकारी नौकरी देना, स्वास्थ्य सुविधाओ का विस्तार करते हुए पूर्वांचल में कहर बरपाने वाले जापानी इन्सेफ्लाईटीस से होने वाली मौतों में 90 प्रतिशत की कमी लाना, गर्भवती माताओं की मृत्यु दर में 30 प्रतिशत की कमी लाना जैसे अनेको कार्य प्रदेश में इस लिए संभव हो पाए है क्योंकि इसके पीछे ईमानदार, मजबूत इच्छा शक्ति का सशक्त नेतृत्व खड़ा हुआ है | डिफेन्स एक्सपो 2020 का सफल आयोजन इनके नेतृत्व में पूरी दुनियां ने देखा | जिसकी सराहना सभी ने खुले मन से की थी |
कोरोना वायरस की इस महामरी में जहाँ मजदूरो के वापसी पर कई राज्य सरकारों ने हाथ खड़े कर दिए वही उत्तर प्रदेश सरकार ने योगी जी के मार्गदर्शन में अपने मजबूत इच्छा शक्ति और लोगो की समस्याओं को ध्यान में रखकर एक – एक प्रवासी को घर तक पहुचाने का कार्य किया है | साथ ही उनके लिए रोजगार, खाने के लिए अन्न की व्यवस्था जिस प्रभावशाली तरीके से की है यह वास्तव में बड़े कार्यो में से एक है | लॉक-डाउन अवधि में सभी श्रेणी के लोगो की समस्यों ध्यान में रखकर उनके खातें में सीधे पैसे ट्रांसफर करके उन्होंने यह अप्रत्यक्ष रूप से अवगत करा दिया की योगी आपके है और हर परिस्थिति में आपके रहेगे | इस आपदा काल में सवा करोड़ लोगो को रोजगार प्रदान करना उनके बड़े कार्यो में से एक है | मुद्रा योजना के अंतर्गत दस हजार करोड़ का लोन वितरण करना अर्थव्यस्था को सहयोग देने का कार्य किया है | अनेको कामगारों को टूल किट का वितरण इस महामारी के समय किया गया | आज प्रदेश के विद्वान्, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ विश्लेषक, कई सामाजिक समूह और लोग इस बात पर विचार करने के लिए स्वतः मजबूर जरुर होते होगे की प्रदेश सही दिशा में अच्छे नेतृत्व और ईमानदारी की वजह से तेजी से आगे बढ़ रहा है |
कोरोना वायरस की इस महामरी में बिना रुके, बिना थके, बिना अपनी परवाह किये, यहाँ तक की अपने पिता जी के मृत्यु की खबर के पश्चात् भी बैठक को जारी रखना, अंतिम क्रियाकर्म मं् न जाकर, करोड़ो लोगो की सुरक्षा हेतु कार्य करने का जज्बा, इन्हें करोड़ो लोगो में अलग रखता है | और यह प्रमाणित करता है की इनका जन्म ही जन-जन के दुखों को दूर करने के लिए हुआ है | जिसका निर्वहन ये तेजी से कर रहे है | प्रदेश को ऐसे नेतृत्व की जरूरत तब तक है जब तक 6 दशक पुरानी सभी समस्याओं का निवारण स्थायी रूप से न हो जाये और जमीनी आवश्यकतों की पूर्ति घर-घर तक न हो जाये | हो सकता है आपमें से कई मेरी बातों से सहमत न हो पर निस्वार्थ भाव, राजनीति से उपर उठकर जब भी आप योगी जी के नेतृत्व का आकलन करेगे आपको मेरे एक-एक शब्द बिल्कुल सत्य मिलेगे |
डॉ अजय कुमार मिश्रा

