करेंट लगने से बालक की मौत

जौनपुर।  मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव में शनिवार की देर शाम करेंट लगने से बालक की मौत हो गई। गांव निवासी इलियास का पुत्र अरशद (11) घर में अकेला था। स्वजन घर लौटे तो वह करेंट लगने से मरणासन्न पड़ा था। फर्राटा पंखा उसके पैर पर गिरा था और पैर पर काले रंग का निशान बन गया था। पंखा हटाकर स्वजन जीवित होने की उम्मीद में आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए लेकिन डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि अरशद ने लेटे-लेटे चल रहे पंखे को अपनी तरफ मोड़ने का प्रयास किया। पंखे में प्रवाहित हो रहे करेंट से चिपककर जमीन पर गिर गया और झुलसने से उसकी मौत हो गई।

Related

news 664837745692217352

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item