बदमाशों ने असलहे से आतंकित करके किया लूटपाट
https://www.shirazehind.com/2020/06/blog-post_769.html?m=0
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र के निजमापुर गांव के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार दो भाइयों से बदमाशों ने असलहे के बल पर बाइक, मोबाइल फोन व तीन हजार रुपये लूट लिया। प्रतिरोध करने पर दोनों की पिटाई की और हवाई फायरिग करते हुए भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव निवासी मोहम्मद अकरम अपने चचेरे भाई सलीम के साथ बाइक से शुक्रवार को पड़ोसी जिले आजमगढ़ के माहुल बाजार में रिश्तेदार के घर एक कार्यक्रम शरीक होने गए थे। कार्यक्रम समापन के पश्चात दोनों रात करीब ग्यारह बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के निजमापुर (कटहिया) गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने घेरकर रोक लिया। असलहा सटाकर आतंकित करते हुए बाइक छीनने लगे। प्रतिरोध करने पर एक बदमाश ने हवाई फायरिग कर दी। बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर बाइक, दो मोबाइल फोन व तीन हजार रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का हुलिया आदि पूछने के बाद भागदौड़ की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं पा सकी। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया घटना संज्ञान में आई है। छानबीन की जा रही है।