Page

Pages

शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

नखादे और निक्कमें है कृषि विभाग के अधिकारी

  

आज जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कलेक्टेªट मिटिंग हाल में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक किया। समीक्षा में वाणिज्य कर विभाग,स्टांप एवं रजिस्टेªशन,परिवहन,विद्युत एवं नगरीय निकाय मासिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए उपरोक्त विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। बैठक में मौजूद कृषि उपनिदेशक से डीएम ने यूरिया का सरकारी दाम पुछा तो वे नही बता पाये। जिस पर जिलाधिकारी का तेवर तलख हो गया उन्होने फटकार लगाते हुए उनसे भी स्पष्टीकरण मांग लिया। आप इसी से अंदाजा लगा सकते है जब कृषि विभाग के बड़े अफसर को यूरिया का दाम ही नही पता है तो किसानो की माली हालत सुधारने के प्रति कितना गम्भीर होगंे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें