Page
(यहां ले जाएं ...)
Home
डायरेक्टरी
पत्रकार
शिराज़ ऐ हिन्द परिवार
सांसद और विधायक
सम्पादकीय
पुलिस अधिकारियो के नम्बर
▼
Pages
(यहां ले जाएं ...)
होम
राष्ट्रीय
अंतर्राष्ट्रीय
खबरें
साहित्य
डायरेक्टरी
सम्पादकीय
पूर्वान्चल
▼
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण पर वन विभाग ने पुनः लगायी आपत्ति
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा निर्माणाधीन रेल उपरगामी पुल, सिटी रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निर्माणाधीन पुल की कुल स्वीकृत लागत 67.22 करोड़ है, इसका अब तक 68.87 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। आर.ई. वाल के निर्माण हेतु वन विभाग द्वारा लगाया गया रुपये 80,000 का जुर्माना कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम, सेतु निर्माण इकाई जौनपुर द्वारा जमा कर दिया गया है, मौके पर आर.ई. वाल निर्माण स्थल खाली पाया गया। वन विभाग द्वारा पुनः आपत्ति प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक जयप्रकाश गुप्ता को निर्देशित किया कि आपत्ति का निस्तारण कराकर तत्काल कार्य प्रारंभ करें तथा 31 दिसंबर 2020 तक प्रत्येक दशा में पुल का निर्माण पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
‹
›
मुख्यपृष्ठ
वेब वर्शन देखें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें