Page

Pages

रविवार, 2 अगस्त 2020

सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह को मिली संगठन की जिम्मेदारी

  

जौनपुर  कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। इसमें प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सरिता पटेल के समक्ष जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों का फ्रंटल संगठन, विधानसभा क्षेत्र व ब्लाक स्तर का प्रभार क्षेत्र तय किया गया। उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह को संगठन तो विशाल सिंह को फ्रंटल संगठन की जिम्मेदारी दी गई। विकास तिवारी को संगठनात्मक स्तर पर प्रवक्ता, गीता चौरसिया को प्रशासनिक व राकेश मिश्र को विभाग/प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी। महासचिव के इंद्रमणि दुबे को बदलापुर, नीलम साहू को मल्हनी, आ•ाम •ौदी को शाहगंज, राजेश गौतम को केराकत, उस्मान अली को मड़ियाहूं, नीरज राय को जौनपुर सदर, हीरा लाल पाल को मुंगरा बादशाहपुर, डा.प्रमोद सिंह को मछलीशहर, राज कुमार निषाद को जफराबाद विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें