Page

Pages

रविवार, 2 अगस्त 2020

इनामी लुटेरा गिरफ्तार

जौनपुर।  एसओजी व लाइन बाजार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सीहीपुर रेलवे क्रांसिग के पास हुई ट्रक लूट की घटना में वांछित अंतरजनपदीय इनामी  लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त कार बरामद हो गई है। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि एसओजी टीम व थाना प्रभारी निरीक्षक और उनके सहयोगियों ने ट्रक लूटकांड में वांछित अमित कुमार पासवान उर्फ छोटू उर्फ विकास निवासी पोंगहटपुल थाना धूमनगंज, जिला प्रयागराज को रविवार को मिले सुराग के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। यह गिरोह फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, जौनपुर आदि जिलों में ट्रक लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार आरोपित पर एसपी अशोक कुमार ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर रखा था।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें