Page

Pages

रविवार, 2 अगस्त 2020

दबंगों ने तीन लोगों को लाठी-डंडे से मारकर किया अधमरा

   
 
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली के टेकारडीह गांव में पुरानी रंजिश में दबंगों ने तीन लोगों को लाठी-डंडे से मारकर अधमरा कर दिया। उक्त गांव में एक रास्ते पर सुबह शाम युवकों के दौड़ लगाने को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर शनिवार की शाम दस की संख्या में लाठी डंडे से लैस दबंगों ने बृजेश तिवारी, अजय यादव व आशीष मिश्र की जमकर पिटाई कर दी। घायलों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे उनके परिजन उन्हें मछलीशहर सीएचसी लेकर आये। चिकित्सक ने बृजेश व आशीष की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची कितु तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायलों की तरफ से अच्छेलाल तिवारी की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों की खोजबीन में जगह- जगह दबिश दे रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें