28 फरवरी तक चलेगी धान की खरीदारी : D.M

जौनपुर।  जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, डिप्टी आरएमओ महेश श्रीवास्तव की उपस्थित में किसानों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों के साथ धान खरीद, किसान सम्मान निधि, वरासत आदि पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि धान खरीद जनपद में 28 फरवरी तक चलेगी, कोई भी किसान ऐसा नहीं रहेगा जिसकी धान खरीद न हो सके। उन्होंने कहा कि धान खरीद में किसी भी किसान को कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से उनकी धान उपज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। 

जिलाधिकारी ने कहा कि गांव- गांव में शिविर लगाकर किसानों के केसीसी कार्ड बनवाए जाएंगे तथा बचे हुए किसान सम्मान निधि के पात्र किसानो के आवेदन ऑनलाइन भरवाए जाएंगे जिससे कोई भी पात्र किसान, किसान सम्मान निधि पाने से वंचित न रहे। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि गत वर्ष 27 दिसंबर तक 6441 किसानों से 41782 मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी जबकि इस वर्ष अब तक 16137 किसानों से 76886 मीट्रिक टन धान खरीद की जा चुकी है।

Related

news 1602779980390652509

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item