एबीवीपी के 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन में लाइव प्रसारण के माध्यम से जुड़े छात्र व शिक्षक
राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी उर्फ भैयाजी जोशी ने कहा कि हमें अपने सपनों को साकार करने के लिए खुद आगे आना पड़ेगा। जबतक देश का सामान्य से सामान्य व्यक्ति देश को विश्वगुरु बनाने के सपने नहीं देखेगा, तबतक भारत विश्वगुरु नहीं बनेगा। जिस प्रकार जहाज को चलाने के लिए एक दिशा दर्शक कि अवयश्यक्ता होती है उसी प्रकार मनुष्य को अपने जीवन में आगे बढ़ने हेतु दिशा दर्शक के रूप में हमें तय करना होगा की कौन महापुरुष हमारा मार्गदर्शन कर सकता है । राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता सदैव दूसरों के दुख को अपना समझता है।संकट के समय में काम आने वाला व्यक्ति ही आपका सच्चा हितैषी है।छात्र को अपने जीवन में शिक्षा जीवन के लिए जीवन वतन के लिए मंत्र को आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो० छागनभाई पटेल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता केवल समस्याएं नहीं गिनाता वह सुझाव भी देता है।परिषद के कार्यकर्ताओं का निर्णय बहुमत के आधार पर नहीं अपितु श्रेष्ठता के आधार पर होता है। उक्त अवसर पर विभाग संयोजक डेज़ी सिंह,जिला संयोजक उद्देश्य सिंह,शशांक दुबे,कौतुक उपाध्याय,प्रिंस,अभिषेक त्रिपाठी,रवि,पवन,प्रियांशु,कान्हा मिश्र,सुमित सिंह,देवशरण यादव,अमन कुशवाहा,राजीव अग्रहरि,अमित,आदित्य,नीलेश मिश्र समेत आदि उपस्थित रहे।

