हाल में विदेश से आये लोगो की होगी कोरोना जाँच

 जौनपुर।  कोरोना वायरस के नए स्वरूप को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। मुख्यमंत्री आदित्य नाथ के निर्देश पर ब्रिटेन समेत अन्य देशों व दूसरे प्रांतों से आने वाले लोगों को चिह्नित करके कोविड-19 की जांच की जा रही है। 

इसी क्रम में हाल में विदेश से जनपद में आए 19 लोगों की खोज की गई। इनका नमूना लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए बीएचयू भेजा जाएगा। इपिडिमियोलाजिस्ट डा. जियाउल हक ने बताया कि विदेश से आने वालों में बदलापुर, डोभी व खुटहन विकास खंड के चार-चार, बक्शा के दो, बरसठी, महराजगंज, सिकरारा, सुइथाकला और सोंधी के एक-एक परदेशी हैं। विदेश से आने वालों में चार लोग यूके के नागरिक हैं। बाकी लोग एनआरआइ हैं। यह टोरंटो, कनाडा, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, केपटाउन, लीड्स, कोपेनहेगन, स्पेन आदि जगहों से आए हैं। इन लोगों के आधार कार्ड राज्य सरकार ने मांगा है।

Related

JAUNPUR 1644670260665623850

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item