हत्या के मामले में पांच नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2021/07/blog-post_444.html?m=0
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा में शुक्रवार की सुबह कुएं में मिले उसी गांव के 40 वर्षीय उमेश सिंह उर्फ डब्बू का संदिग्ध परिस्थिति में शव पाए जाने के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
घर से तीन दिन से लापता उमेश सिंह उर्फ डब्बू का शव गांव के बाहर स्थित खेत के पंपिग सेट के कुएं में मिला था। उसे रस्सी से बांधकर कुएं में फेंका गया था। इस मामले में मृतक के भाई विजय सिंह की तहरीर में नामजद किए गए आरोपितों में गांव के ही इंदल, रंजीत, रोहित, बहादुर, मनोरमा व एक अज्ञात है। इस बारे में पूछने पर जाने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तहकीकात की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

