महंगाई व बेरोजगारी से जनता परेशान : शैलेष राय

 जौनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाह्न पर गुरूवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी अपनी साईकिल लेकर सड़क पर उतर पड़े। शहर से लेकर गांव गांव तक सपा का झण्डा बैनर लिए सपा के नेता कार्यकर्ता नजर आये। इसी कड़ी में युवा सपा नेता शैलेष राय के नेतृत्व में भारी संख्या में सपाई जफराबाद विधानसभा के इमलों गांव से समाजवादी साईकिल यात्रा निकाली। यह यात्र महम्मदपुर, पाण्डेयपट्टी जफराबाद पार्टी कार्यालय पहुंची वहां  से सदर तहसील के लिए कुच किया। 

इस मौके पर शैलेष  राय ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है। महंगाई व बेरोजगारी से जनता परेशान है। आज प्रदेश में किसान, नौजवान, छात्र की दशा खराब है। दो वर्ष से शिक्षण संस्थायें बंद है। नौनिहालों का भविष्य चौपट हो रहा है। प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। विकास के नाम यह सरकार सिर्फ जुमला बांट रही है। आज लोग पिछली सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। जिन्होंने लैपटॉप, डायल 100, एम्बुलेंस सेवा दिया। साथ ही जनपद को मेडिकल कालेज दिया। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।

Related

JAUNPUR 3058109023801772026

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item