कांग्रेस को अगर महिलाओं के प्रति चिन्ता होती तो 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून बना देती : मायावती
https://www.shirazehind.com/2021/10/33.html?m=0
लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 2022 विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट की घोषणा पर एक ट्वीट किया है। मायावती ने कहा है कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की चिन्ता पहले इतनी ही वाजिब व ईमानदार नहीं थी। मायावती ने कहा कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की चिन्ता पहले अगर इतनी वाजिब तथा ईमानदार होती तो केन्द्र में इनकी सरकार ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्वाभाव है 'कहना कुछ व करना कुछ।' जो इनकी नीयत व नीति पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है।
