पुलिस एनकाउंटर में एक बदमाश को लगी गोली, धनन्जय फरार

 

जौनपुर । बक्शा और बदलापुर थाने की पुलिस ने सत्य प्रकाश गौतम नामक 20 हजार का इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दरम्यान गिरफ्तार किया है, इस दरम्यान गोली उसके पैर में लगी है , जबकि दूसरा बदमाश धनन्जय यादव पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया । 

बीते 20 जनवरी को थाना बक्शा अन्तर्गत ग्राम सुजियामऊ में पुलिस द्वारा दबिश देकर 21 पेटी शराब के साथ महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था तथा दो अभियुक्त सत्य प्रकाश गौतम व धनन्नजय यादव फरार हो गये थे। जिसकी तलाश थाना बक्शा पुलिस द्वारा की जा रही थी। सत्य प्रकाश गौतम के ऊपर गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया तथा थाना बदलापुर व बक्शा पुलिस की टीम गठित कर जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए 21 जनवरी की रात्रि में थाना बदलापुर अन्तर्गत धनिया मऊ से ग्राम देवरिया के रास्ते पीली नदी पुल के पास थाना बदलापुर व थाना बक्शा पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी कि रास्ते में दो बाइक सवार सन्दिग्ध व्यक्ति दिखे, जिसे पुलिस टीम रोकने का प्रयास किया गया परन्तु दोनों बदमाश पुलिस टीम को देखकर भागने लगे तथा पुलिस ने पीछा किया तो सन्दिग्ध व्यक्ति पुलिस के ऊपर फायर करने लगे , पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्त जबावी कार्यवाही करते हुए फायर किया गया , जिसमें एक व्यक्ति सत्य प्रकाश गौतम को गोली लगी जिससे वह घायल हो गया तथा दूसरा खेत की तरफ भाग गया। घायल बदमाश को तत्काल इलाज हेत सीएचसी बदलापुर लाया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमन्चा , एक खोखा व एक जिन्दा, मिस कारतूस व 115 शीशी (200 एमएल)  अवैध अपमिश्रित शराब बरामद कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त

        1. सत्य प्रकाश गौतम पुत्र लल्लन निवासी धौकलगंज सुजिया मऊ थाना बक्सा जौनपुर।

*फरार अभियुक्त-*

       1. धन्नजय यादव पुत्र संग्राम यादव निवासी चुरावनपुर थाना बक्शा जौनपुर।

*बरामदगी का विवरण-* 

       1. एक मोटरसाइकिल, सुपर स्पेलेंडर

       2. एक तमन्चा .315 बोर , एक खोखा व एक जिन्दा व एक मिस कारतूस 

       3. 115 शीशी (200 एमएल)  अवैध अपमिश्रित शराब

*आपराधिक इतिहासअभियुक्त सत्य प्रकाश गौतम -*

       1. मु0अ0सं0- 23/2022 धारा 149/420/467/468/272/273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम थाना बक्शा जौनपुर।

      2. मु0अ0सं0-228/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बक्शा जौनपुर।

      3. मु0अ0सं0-639/2016 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बक्शा जौनपुर।

      4. मु0अ0सं0-745/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बक्शा जौनपुर।

      5. मु0अ0सं0-788/15 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बक्शा जौनपुर।

      6. मु0अ0सं0- 14/2022 धारा 307/420/467/468/471 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर।

      7. मु0अ0सं0- 15/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बदलापुर जौनपुर।

      8. मु0अ0सं- 16/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना बदलापुर जौनपुर।

*आपराधिक इतिहास फरार अभियुक्त धनन्नजय यादव-*

     1. मु0अ0सं0-528/14 धारा- 354क/323भादवि  थाना –बक्शा जौनपुर।  

      2. मु0अ0सं0- 344/17 धारा-143/147/341/353/186/427/336/34भादवि व 7 सीएलए एक्ट व ¾ लो0स0क्ष0 निवारण अधि0  थाना – बक्शा जनपद- जौनपुर।  

    3. मु0अ0सं0-214/2018 धारा- 147/148/149/307/323/504/506 भादवि थाना बक्शा जनपद- जौनपुर।  

    4. मु0अ0सं0-  224/18 धारा-272/273/419/420/467/468/471 व 60 आबकारी अधि0 थाना –बक्शा जौनपुर। 

    5. मु0अ0सं0-22/20  धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना  बक्शा जनपद-जौनपुर।  

    6. मु0अ0सं0-23/20  धारा- 60 आबकारी अधि0  थाना बक्शा  जनपद- जौनपुर।  

    7. मु0अ0सं0- 15/18 धारा- 3(1) गुण्डा अधि0 थाना बक्शा  जनपद जौनपुर।  

    8. मु0अ0सं0- 46/2022 धारा-419/420/467/468/272 भादवि व 60/63 आबकारी अधि0 व 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना – बदलापुर  जनपद- जौनपुर।  

    9. मु0अ0सं0- 335/21 धारा- 302 /120 बी /34 भादवि  थाना बक्शा जौनपुर। 

   10. मु0अ0सं0- 23/2022 धारा 149/420/467/468/272/273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम थाना बक्शा जौनपुर।

   11. मु0अ0सं0- 14/2022 धारा 307/420/467/468/471 भादवि थाना बदलापुर जौनपुर।

   12. मु0अ0सं- 16/2022 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना बदलापुर जौनपुर।


*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-*

1. प्र0नि0 संजय वर्मा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 

2. थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर। 

3. उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद थाना ,हे0का0 अनिल कुमार यादव,  हे0का0 यासीन खां,हे0का0 विश्वनाथ सिंह ,हे0का0 वीरेन्द्र वर्मा,हे0का0 शैलेन्द्र यादव,का0 प्रदीप कुमार सिंह, का0 द्विवेश यादव, का0 दीपक मौर्या , का0 शैलेन्द्र कुमार थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।

4. व0उ0नि0 हरिनारायण पटेल, उ0नि0 मनोद कुमार सिंह ,उ0नि0 विवेक तिवारी,हे0का0 आत्मानन्द यादव,हे0का0 बृजेश मिश्रा ,हे0का0 रीतम कुमार थाना बक्शा जनपद जौनपुर

Related

editorial 7396555337418374474

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item