खेल मंत्री ने बाटा खेल प्रोत्साहन सामग्री

 जौनपुर। जनपद में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मंगल दल खेल प्रोत्साहन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन  राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश  गिरीश चंद यादव  की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धीकपुर के मैदान में आयोजित हुआ।

           मंत्री  द्वारा जनपद के 189 युवक मंगल दल एवं 189 महिला मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया गया। 
           मंत्री  के द्वारा युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि जो भी खेल प्रोत्साहन सामग्री आपको उपलब्ध कराया जा रहा है उसे खेल मैदानों पर प्रतिदिन खेलने में प्रयोग किया जाए तथा आश्वासन दिया कि मंगल दलों को भी आर्थिक गतिविधियों से जोड़ते हुए रोजगार मुहैया कराने हेतु शासन विचार कर रही है।
              इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बी०बी० सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 7470529768499424019

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item