सन्त निरन्कारी मिशन का मेगा पौधरोपण अभियान 13 को

जौनपुर। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा कहे गये स्वर्णिम शब्द ‘प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है’। इस अमोलक कथन को निरंकारी मिशन कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक धर्मार्थ गतिविधियों में भागीदारी लेने हेतु एक प्रेरक शक्ति के रूप में उपयोग कर रहा है। इन कल्याणकारी गतिविधियों में प्रायः मेगा पौधरोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण परियोजनाएं, पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूकता अभियान इत्यादि सम्मिलित है। मानवता को समर्पित निरंकारी मिशन की यह सभी सेवाएं सतगुरु माता जी के निर्देशन में निरंतर क्रमवार रूप में भक्तों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जारी है। यह जानकारी देते हुए जोनल इंचार्ज मानिकचंद तिवारी ने बताया कि समाज कल्याण के इसी भाव से प्रेरित होकर अगस्त 2021 के माह में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन आशीर्वाद से, संत निरंकारी मिशन ने पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष्य पर ‘वननेस वन’ नामक एक मेगा परियोजना का आरम्भ किया। इस परियोजना का लक्ष्य ‘वृक्षों के समूह’ का रोपण करना एवं इनकी देखभाल करना था। इस परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 317 स्थानों पर 1.30 लाख पौधों का रोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण हेतु जारी इस श्रृंखला के अंतर्गत संत निरंकारी मिशन, सतगुरु माता एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन आशीर्वाद से ‘वननेस वन’ परियोजना के तीसरे चरण की सेवाएं आरंभ करने जा रहा है जिसके अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 500 से भी अधिक स्थानों पर 13 अगस्त दिन रविवार को प्रातः 8 बजे से ‘मेगा पौधरोपण अभियान’ का आयोजन किया जायेगा।


Related

जौनपुर 6741873954067385488

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item