प्रधानाचार्यो एवं शिक्षको के सेवा सुरक्षा हेतु आर-पार का संघर्ष करना ही होगा

जौनपुर। उ0 प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 में सेवा सुरक्षा के अभाव से व्‍यथित होकर उत्‍तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिध मण्‍डल ने प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ0 वीरेन्‍द्र प्रताप सिंह के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री को सम्‍बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। उपस्थित प्रधानाचार्यो को सम्‍बोधित करते हुये उत्‍तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ0 वीरेन्‍द्र प्रताप सिंह ने कहॉं कि उत्‍तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम 2023 पारित होने के पश्‍चात अशासकी‍य सहायता प्राप्‍त माध्‍यमिक विद्यलायो में कार्यरत प्रधानाचार्यो तथा शिक्षको कि सेवा शर्ते नकारात्‍मक रूप से प्रभावित हो गयी है। उक्‍त अधिनियम के पारित होने से उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अधिनियम 1982 कि धारा 21 एवं 18 निसरित होते ही शिक्षको तथा प्रधानाचार्यो कि सेवा विना पूर्व अनुमोदन के समाप्‍त हो जायेगी। साथ ही धारा 18 के निष्‍प्रभावि होने से तर्दथ प्रधानाचार्यो को मिलने वाला वेतन बाधित हो सकता है। उन्‍होने आगे कहॉं कि हमें उक्‍त अधिनियम 2023 के कमियों कि तरफ सरकार का ध्‍यान अकृष्‍ट करने हेतु लोकतान्त्रिक ढग से जोरदार अन्‍दोलन करना ही होगा।

       माध्‍यमिक शिक्षक संघ के कार्यरत के प्रदेश अध्‍यक्ष रमेश सिंह ने कहॉं कि हमें सजग रहना होगा अन्‍यथा कि स्थिति में हम सेवा सुरक्षा के प्रविधान से बंचित हो जायेंगे । 

प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्‍यक्ष डॉ0 जग बहादुर सिंह ने कहाँ कि हमे प्रधानाचार्यो एवं शिक्षको के सेवा सुरक्षा हेतु आर-पार का संघर्ष करना ही होगा। प्राधानाचर्य डॉ0 राकेश सिंह सहित अनेक वक्‍ताओ ने कहॉं कि यदि हम उदासीन रहे उस स्थिति में हमें घोर संकट का सामना करना पड़ेगा।

       जिलाधिकारी जौनपुर अनुज कुमार झा ने प्रतिनिधि मण्‍डल को अश्‍वस्‍त किया कि प्रधानाचार्यो का ज्ञापन सकारात्‍मक संतुति के साथ उत्‍तर प्रदेश सरकार के पास प्रेषित कर दिया जायेगा। सैकड़ो कि संख्‍या में उपस्थित प्रधानाचार्यो में विशेष रूप से जिला मंत्री संतोष दूबे, जिला उपाध्‍यक्ष डॉ0 शैलेन्‍द्र सिंह, डॉ0 संजय चौबे, कृष्‍ण दत्‍त दूबे, अवधेष कुमार, डॉ0 नीरज कुमार, डॉ0 रमेश चंद्र सिंह, डॉ0 सत्‍य प्रकाश सिंह, तेरश यादव, डॉ0 आर0 डी0 सिंह, डॉ0 संतोष कुमार सिंह, डॉ0 अतुल सिंह, सैयद हसन सहिद, डॉ0 गजाधर राय, ऋषि श्रीवास्‍तव उपस्थित रहे। अन्‍त में जिला अध्‍यक्ष डॉ0 जग बहादुर सिंह ने सभी के प्रति अभार प्रकट किया।


                                                                                         

Related

JAUNPUR 3532928439176167490

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item