मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती

जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कमलापति त्रिपाठी की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 

 कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एवं शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी को याद किया एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। 

 इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष फैसल ने कहा कि कमलपति त्रिपाठी स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने 1921 के दौरान असहयोग आंदोलन में भाग लिया। वह सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी सक्रिय भागीदार थे, जिसके लिए वह जेल भी गये। 1942 में वे आंदोलन में भाग लेने के लिए मुंबई गए थे जब उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया और तीन साल तक जेल भेज दिया गया।

कमलपति त्रिपाठी 4 अप्रैल, 1971 से 12 जून, 1973 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 1973 से 1978, 1978 से 1980 और 1985 से 1986 में वे राज्यसभा के सदस्य थे। वर्ष 1980 1984 तक वे लोक सभा के सदस्य थे। वे 1975 से 1977 के बीच रेलवे के केंद्रीय मंत्री थे और 1980 से कुछ समय पहले भी। उन्होंने भारत के रेलवे बजट को 1975 से 1976, 1976 से 1977 और 1980 से 1981 तक पेश किया। कमलापति त्रिपाठी ने पुणे में डीजल लोको शेड अपने कार्यकाल के दौरान शुरू किया था। आज के नौजवान पीढ़ी को कमलापति त्रिपाठी जैसी विभूतियों के बारे में जानने की जरूरत है। 
 इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि कमलापति त्रिपाठी एक भारतीय राजनेता, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी थे। वे संविधान सभा के सदस्य रहे,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तथा भारत के रेल मंत्री रहे। उन्होंने काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि एवं डी. लिट. किया था। कमलापति त्रिपाठी हिन्दी और संस्कृत के विद्वान व ग्रंथकार थे। उन्होने ‘आज’ तथा ‘संसार’ नामक समाचार पत्रों का सम्पादन किया। उन्हे गांधी दर्शन से संबंधित पुस्तक पर मंगला प्रसाद पारितोषिक प्रदान किया गया। 
 इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी मंगला गुरु, सत्यवीर सिंह, मनीष सिन्हा, राकेश मिश्रा, पंकज सोनकर, नीधू पाठक, मुफ्ती हाशिम मेहंदी, गौरव सिंह, फैयाज हाशमी, निसार इलाही, राजकुमार निषाद, अवी वकास हाजी, हाशिम अली, राकेश सिंह डब्बू, विनय शुक्ला, विनय तिवारी, रमेश चंद्र पाल, शैलेंद्र यादव, राजू निषाद, विजय वर्मा, सुरेश गौड़, पुष्पेंद्र निषाद, निलेश सिंह, अमन सिन्हा, आदिल, अली अंसारी सब्बल, इकबाल आदि मौजूद रहे। 

Related

जौनपुर 297398127179707616

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item