श्रुतिलेख से बच्चों में भाषाई कौशल का विकास होता है

मछलीशहर जौनपुर 23 सितंबर। भाषाई कौशल विकास पर बल देने के लिए बच्चों के शब्द लेखन में शुद्धता और लेखन में गति का विकास के लिए श्रुतिलेख प्रतियोगिता आयोजन किया गया है। विकासखंड के सभी शिक्षक बच्चो में श्रुति लेख को शुद्ध रखने और गति के लिए प्रोत्साहित करे।हिंदी में भाषा श्रुतिलेख बहुत आवश्यक है। उक्त बातें खंड शिक्षा अधिकारी वसंत कुमार शुक्ला ने  विकासखंड स्तरीय श्रुतिलेख प्रतियोगिता में बच्चों शिक्षको और अभिभावकों के संबोधित करते हुए कहा ।

इस संबंध में डायट प्राचार्य द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉक्टर संतोष तिवारी पर ने प्रतियोगिता को सुचित पूर्ण ढंग से संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक कक्षा से दो दो प्रतिभागी की सूची जनपद मुख्यालय पर देना है। इस विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता के बाद विकास खंड स्तर पर हुई। कक्षा 3, 5,और 8 के बच्चे से  विकासखंड से चयनित 6 विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर परीक्षा के लिए चयनित किया गया। परीक्षा में विकासखंड के विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान एआरपी शिवाकांत तिवारी, डॉक्टर राजेश यादव, अमला प्रसाद यादव, अरविंद मिश्र, प्रताप यादव, बृजलाल, आनंद प्रकाश, माहेश्वरी मिश्र,नित्यानंद तिवारी, लक्ष्मी शंकर, लाला मोहम्मद सहित अन्य संकुल एवम शिक्षक प्रतिभाग किए।

प्रतियोगिता मूल्यांकन का आधार 

जनपद के पर्यवेक्षक डॉक्टर संतोष तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों को उनके कक्षा के न्यून कक्षा की हिंदी की पुस्तक की विभिन्न पाठो के 10 शब्द से अधिकतम 20 शब्द का चयन कर प्रतियोगिता हुई। शब्दों की कठिनाई का स्तर औसत,सामान्य और कठिन रहा। जो क्रमशः 50 20 और 30 फीसदी रहा। परिणाम को सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया गया।

Related

डाक्टर 7942492131088080222

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item