नेम चंद अध्यक्ष , आनन्द सिंह मंत्री चुने गए

 जौनपुर।   जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाहगंज का चुनाव रविवार को कम्पोजिट विद्यालय पक्खनपुर शाहगंज में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक सोनकर  ने किया।चुनाव अधिकारी बक्शा ब्लॉक अध्यक्ष  डॉ विष्णु शंकर सिंह तथा पर्यवेक्षक शैलेश चतुर्वेदी जिला उपाध्यक्ष   रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में अध्यापकों ने अपनी सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जौनपुर के अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, अमित सिंह जिलाअध्यक्ष, पूर्व माध्यमिक वाराणसी मंडल संयोजक व प्रांतीय सदस्य डॉ संतोष कुमार तिवारी, जिला मंत्री डॉ मनीष सिंह सोमवंशी, ने संबोधित करते हुए संघ की उपयोगिता, महत्ता,किये गए संघर्ष, और संघर्षों से प्राप्त होने वाले लाभों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

 इस अवसर पर  डॉसंतोष कुमार तिवारी,मंडल संयोजक वाराणसी,श्रीमती मंजू पांडेय,प्रदेश संयुक्त मंत्री,अनुपम श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री, पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। तत्पश्चात चुनाव की कार्यवाही शुरू हुई।नामांकन पत्र के रूप में सभी पदों पर मात्र एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संम्पन्न हुआ।जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष पद पर श्री नेम चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर रत्नाकर यादव,मंत्री पद पर श्री आनन्द सिंह,कोषाध्यक्ष पद पर श्री अनिरुद्ध मौर्य उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र नाथ यादव,विल्सन कुमार,ओम प्रकाश, संयुक्त मंत्री श्री ठाकुर प्रसाद विश्वकर्मा, धन बहादुर सिंह संगठन मंत्री,अशोक कुमार मौर्य मीडिया प्रभारी, महेंद्र पाल,गुफरान प्रचार मंत्री,तथा वीरेंद्र कुमार लेखाकार पद पर

निर्विरोध निर्वाचित हुए।कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सतीश सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री श्री सतीश पाठक, विशाल सिंह,संतोष सिंह,उपस्थित रहे।प्राथमिक ब्लॉक मंत्री शाहगंज श्री धनंजय मिश्र,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहगंज डॉ रामयश, उपाध्यक्ष श्री रजनीश कुमार,कोषाध्यक्ष श्री शिव प्रकाश, दिनेश कुमार सिंह प्रजापति,कौशल सिंह,चन्द्र शेखर प्रजापति,राजेश यादव,खुशबू यादव,ममता सिंह,अंजू पासवान,उर्मिला देवी सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।कार्यक्रम का  संचालन श्री रविंद्र नाथ यादव ने किया।सभी प्रमुख अतिथियों का अंगवस्त्र, माल्यार्पण, मेमेंटोज देकर स्वागत किया गया।अंत में  सजल सिंह ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Related

जौनपुर 3856770559627514927

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item