जनक कुमारी इण्टर कालेज के छात्र ने प्रदेश में लहराया जिले का परचम

जौनपुर। जिले के एक होनहार छात्र ने प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रौशन किया है। उसने मुरादाबाद जनपद में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रर्दशन में में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह गुड न्यूज मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

 जनक कुमारी इंटर कॉलेज के छात्र यश यादव ने मुरादाबाद में आयोजित 51वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश यादव जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में  प्रतिभाग  के लिए जो 12 दिसंबर 2023 से मुरादाबाद  जनपद में आयोजित थी उसके आज फाइनल परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश यादव की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार श्रीवास्तव प्रधानाचार्य डॉक्टर जंग बहादुर सिंह एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक विपनेश कुमार श्रीवास्तव तथा विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना व्यक्त किया।

Related

जौनपुर 7479256610347859798

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item