भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती हैं :सपा

जौनपुर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्देश पर सपा के निवर्तमान जिलाअध्यक्ष डा0 अवधनाथ पाल के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ 142 सांसदों के अलोकतांत्रिक निलम्बन के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में विशाल धरना दिया।धरना का नेतृत्व कर रहें डा0 अवधनाथ पाल ने कहा है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र संविधान को खत्म कर देना चाहती हैं सरकार के खिलाफ जो भी बोलेगा उसे प्रताड़ित और जेलों में भेजने का काम करती हैं विपक्ष के सांसदों का जिस तरह निलंबन हुआ उससे अब यही महसूस हो रहा है भाजपा सरकार लोकतंत्र प्रक्रिया को पूर्ण रूप से खत्म कर देना चाहती है सरकार के गलत नीतियों से देश की जनता, किसान और नौजवान सभी लोग दुःखी है। केन्द्र की सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। यह गरीब और किसान की सरकार नहीं है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। जनता भाजपा से नाराज है और वह परिवर्तन चाहती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटा देगी। 

पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि भाजपा सरकार, सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। जनता सब देख रही है। जो भी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करेगा। जनता उसे हरा देगी। जनता भाजपा को सत्ता के दुरूपयोग की सजा देगी। 

   कहा कि समाजवादी पार्टी की रणनीति इंडिया गठबंधन को मजबूत करने की है। इंडिया गठबंधन पीडीए के रास्ते पर चलकर मजबूत होगा। इंडिया गठबंधन भाजपा को हराएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हटेगी तो संविधान और लोकतंत्र बचेगा। 

     कहा कि समाजवादियों की लड़ाई पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए हैं। जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। जातीय जनगणना से ही सामाजिक न्याय मिलेगा। सामाजिक न्याय का रास्ता जातीय जनगणना से निकलता है, जातीय जनगणना हर हालत में होनी चाहिए। धरनें मे मुख्य रूप से विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजबहादुर यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज,ऊदल यादव, श्रवण जायसवाल राहुल त्रिपाठी इरशाद मंसूरी हीरालाल विश्वकर्मा राजेंद्र टाइगर, राजेश यादव विवेक रंजन राजन यादव, शुशील चन्द्र, मेवा लाल गौतम संजय सरोज अनील दूबे,भानु मौर्या गुड्डू सोनकर शिवजीत दिलीप प्रजापति आशुतोष मौर्या रामू मौर्या, रुक्सार अहमद, मनोज मौर्या, राकेश अहिर,राजकुमार बिन्द, दीपचंद राम,विरेन्द्र यादव, सालिकराम पटेल, सुभाष पटेल,पंकज मिश्रा, राममूर्ति सरोज राहुल यादव,संजीव साहू,सहित काफी संख्या में गंठबंधन के लोग मौजूद रहे संचालन निवर्तमान महासचिव अखण्ड प्रताप यादव के ने किया ।

Related

डाक्टर 2204080825736014816

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item