लाभार्थियों को वितरित किये गये प्रमाण पत्र


रामपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के भिउरा ग्राम पंचायत व रसूलहा ग्राम पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव उपाध्याय व जिला महामंत्री राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवीशंकर दुबे रहे। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को विकास खंड रामपुर के ग्राम भीउरा में मंडल अध्यक्ष देवीशंकर दुबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। दोनों ही स्थानों पर नेताओं ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।
मंडल अध्यक्ष देवीशंकर दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। यह गाड़ी युवाओं और महिला शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार जन-जन के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है जिसका लोग पात्रता के आधार पर लाभ उठा रहे हैं।
मंडल महामंत्री रमेश दुबे ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान संचालित एलईडी वैन मोदी की गाड़ी बन लोगों को लाभान्वित कर रही है। मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत लोग अपने अनुभवों एवं कार्य सार्थकता से एक-दूसरे को प्रेरित कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, भाजपा नेता आलोक दुबे, छेदी लाल जायसवाल, शंभूनाथ तिवारी, कमलेश पांडेय, कृषि अधिकारी जय प्रकाश गुप्ता, मिंटू प्रजापति, योगेश त्रिपाठी, प्रधानपति महेंद्र सरोज, महाजन गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 3454640859929037968

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item