संगठनात्मक समीक्षा कर पूजित अक्षत तथा निमंत्रण पत्र बांटा

जौनपुर। बृहस्पतिवार को विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी में अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर औपचारिक रूप से निमंत्रण पत्र एवं पूजित अक्षत का वितरण ग्रामवासियों में किया तथा आगामी 22 जनवरी को श्रीराम भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर घरों में दीप प्रज्ज्वलित करने और मंदिरों में भजन कीर्तन करने का आह्वान किया।

इससे पूर्व गोरखपुर से आये मछलीशहर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा विस्तारक अविनाश उपाध्याय ने बामी गांव में मंडल मीरगंज के पदाधिकारियों के साथ  बूथ स्तरीय समितियों के सदस्यों और पन्ना प्रमुखों संग बैठक की जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गई।उन्होंने मन की बात प्रमुख,लाभार्थी प्रमुख से जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया।

आज के कार्यक्रम में लोकसभा विस्तारक के अलावा भाजपा के मंडल मीरगंज अध्यक्ष महेश चौरसिया, मंडल महामंत्री महेश तिवारी, मंडल मंत्री अरविंद उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी सुरेश सिंह राणा, श्याम लाल पाल, बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह व अमित तिवारी, शैलेंद्र सिंह, प्रेमचंद प्रजापति, अम्बिका गौड़, रोहित तिवारी, विमलेश तिवारी,रामराज सरोज सहित महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 4053797167869815834

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item