प्रीति श्रीवास्तव को मिला लोक शिल्पी सम्मान-2023

 

लखनऊ। शैक्षिक संवाद मंच, उत्तर प्रदेश द्वारा अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान, चित्रकूट में आयोजित तीन दिवसीय शैक्षिक विचार संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में प्रीति श्रीवास्तव को लोक शिल्पी सम्मान 2023 से अलंकृत किया गया ।इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के शिक्षकों सहित छत्तीसगढ़. राजस्थान, दिल्ली के शिक्षाविदों ने प्रतिभाग किया। 

  उल्लेखनीय है कि प्रीति श्रीवास्तव विगत कई वर्षों से हिंदी भाषा, शिक्षण, साहित्य तथा सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रमों में सतत रूप से सक्रिय है। अद्यतन इन्होंने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर अनेक शैक्षिक मॉडयूल,सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल, प्रशिक्षण सामग्री, डिजिटल सामग्री,बाल साहित्य,पत्र-पत्रिकाओं का संपादन एवम् लेखन कार्य किया है , साथ ही अपने शैक्षिक समूह एडुस्टफ के माध्यम से प्रदेशभर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहीं हैं।जिस हेतु उन्हें 'लोक शिल्पी' सम्मान से नवाजा गया  है। कार्यक्रम में शैक्षिक संवाद मंच उत्तर प्रदेश के संस्थापक श्री प्रमोद दीक्षित द्वारा संपादित पुस्तकों  का विमोचन किया गया। साथ ही सत्रवार विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रीति श्रीवास्तव ने बेसिक शिक्षा में शैक्षिक समूहों की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

 यह सम्मान शैक्षिक संवाद मंच, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया गया। 

इस शैक्षिक गोष्ठी में पद्मश्री श्री उमाशंकर पाण्डेय बांदा, श्री बाबूलाल लाल दीक्षित बांदा, डॉ० मनोज वार्ष्णेय आगरा, श्री राजेंद्र सिंह कौशांबी, गोपाल जी चित्रकूट, आईटीबीटी में डिप्टी कमांडेंट एवं भाषा विज्ञानी श्री कमलेश कमल जी दिल्ली तथा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार  प्राप्त आशिया फारूकी भी थीं।

 इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में दीवार पत्रिका, काव्य पाठ, पुस्तक मेला का भी आयोजन किया गया। प्रीति श्रीवास्तव को मिले इस सम्मान पर सभी शिक्षकों ने बधाई दी है।

Related

जौनपुर 9045097457835015181

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item