पं. दीनदयाल उपाध्याय की मनायी गयी पुण्यतिथि

 

सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि मनायी गयी। विज्ञान संकाय के प्रो. राम नारायण ने पं. दीन दयाल उपाध्याय को भारतीय राष्ट्रवाद का दूत बताया। कहा कि उनका योगदान हमारे समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण रहा। प्रो. देवराज सिंह ने कहा कि पंडित जी एक प्रखर राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री एवं समाजशास्त्री थे। उनका सेवाभाव, समर्पण और राष्ट्रवाद के प्रति आदरभाव हमें प्रेरित करता है। प्रो. प्रदीप कुमार एवं प्रो. गिरिधर मिश्र ने पंडित जी की भारतीय नवजागरण में अहम भूमिका की चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. एसपी तिवारी, डॉ. सुधीर उपाध्याय, डॉ. मारुती प्रसाद सिंह, डॉ. विजय शंकर पाण्डेय, डॉ. राजेश यादव, प्रभात कुमार, शिवम कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 5042788767363178789

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item