फितरे की रकम 64 रुपया: मौलाना अल्हाज

जौनपुर। पूर्वांचल की सबसे बड़ी ईदगाह में अपना स्थान रखने वाली जौनपुर शहर की ऐतिहासिक मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में आगामी चंद्र दर्शन के बाद ईद की नमाज सुबह 9 बजे अदा की जाएगी। उक्त बातें हजरत अल्हाज मौलाना हसनैन अहमद सिद्दीकी ने कही। साथ ही आगे कहा कि हर मुसलमान जितने भी सदस्य उसके घर में हैं, हर सदस्य के रूप में फितरे की रकम इस वक्त के हिसाब से 64 रुपए है जिसको ईद की नमाज से पहले अदा करना हर मुसलमान की जिम्मेदारी है। 

रमजान का महीना अपनी रहमतों एवं बरकतों के साथ बीत रहा है। लोग अपनी अपनी इबादतों में लगे हुए हैं। वहीं बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग जहां रमजान की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं धीरे-धीरे ईद की भी तैयारियों में लगे हुए हैं। ईदगाह कमेटी के प्रवक्ता रियाजुल हक ने बताया कि ईद की तैयारी को लेकर शाही ईदगाह में रंग—रोगन, साफ—सफाई आदि का काम जोरों पर है। पवित्र माह में जकात फितरा जरूरतमंद लोगों को दिया जाय, ताकि उनकी भी और उनके बच्चों की भी ईद अच्छे हो जाए। जकात हर मालदार इंसान को देना फर्ज है जो अपनी चल—अचल संपत्ति का हिसाब लगाकर उसका 2.5% निकालकर यानी ढ़ाई फ़ीसदी जरूरतमंद लोगों में बांट दिया जाना है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 2676670946449659451

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item