हिन्दू देवी—देवताओं पर अभद्र टिप्पणी से भड़का आक्रोश
https://www.shirazehind.com/2024/03/blog-post_312.html?m=0
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के असरोपुर गांव निवासी अभिषेक पुत्र नन्हे लाल सरोज ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी—देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जिससे नाराज होकर विश्व हिंदू परिषद एवं संघ के कार्यकर्ताओं ने थाने पर एक नामजद तहरीर दी। राकेश सिंह एवं संजीव उपाध्याय ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। साथ ही बताया कि इस प्रकार की टिप्पणी से हमारी तथा हिन्दू समाज की भावनाएं आहत होती हैं, इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। इसय बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष महेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।