पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, अगले हफ्ते हो सकती है सुनवाई

 

प्रयागराज । पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अधिवक्ता के माध्यम से सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किया । धनन्जय सिंह ने जौनपुर एमपी-एमएलए के स्पेशल जज की कोर्ट के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

उन्होंने 7 साल की सजा रद्द करने और जमानत पर रिहाई की मांग किया है। याचिका पर अगले हफ्ते  सुनवाई हो  सकती है।

मालूम हो कि 6 मार्च को जौनपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण, रंगदारी मांगने, धमकाने और आपराधिक साजिश के मामले में धनंजय सिंह को 7 वर्ष की सज़ा सुनाई है । जौनपुर कोर्ट के फैसले को जेल में बंद धनंजय सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दी इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दिया है। 10 मई 2020 को जौनपुर के लाइन बाजार थाने में अपहरण, रंगदारी व अन्य धाराओं में पूर्व सांसद धनंजय सिंह व विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था ।

Related

डाक्टर 7766700579883743352

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item