मनबढ़ों ने मजदूरों को किया लहूलुहान

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के डिहवा भादी गांव में बीती रात दबंगों ने मजदूरों को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद ट्रैक्टर को ले जाने को लेकर था। मारपीट करने वाले दबंग गांव के ही रहने वाले हैं। मजदूरों का आरोप है कि उनके पास मजदूरी का रखा 1 लाख रुपया भी दबंगों ने छीन लिया। घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक लपरी के मुड़िला गांव निवासी राम प्रकाश पाठक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नगर में
विद्युतीकरण का काम चल रहा है। उक्त कार्य को मोंटी कार्लो कम्पनी द्वारा कराया जा रहा है जिसके लिए सीतापुर जिले से मजदूरों को बुलाया गया है। ये मजदूर डिहवा भादी गांव में पानी टंकी के पास रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार की रात में 8 बजे के करीब भोजन बनाने का काम किया जा रहा था। इसी बीच गांव के ही दो दर्जन की संख्या में अज्ञात लोगों ने मजदूरों को बुरी तरह मारा पीटा। 3 मजदूरों आशीष कुमार, योगेश कुमार और रामकेश सिंह को गंभीर चोट आईं। राम प्रकाश ने बताया कि मजदूर होली में घर जाने वाले थे, इसलिए उनका हिसाब करके 1 लाख रुपया उन्हें दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान दबंग 1 लाख रुपया भी छीन ले गये।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मजदूरों का मेडिकल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय के बताया कि मामले की लिखित शिकायत मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

Related

जौनपुर 6174311224122871432

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item