नगर पालिका की खामियों के चलते सैकड़ो नन्हे मुन्ने बच्चों पर संक्रमण का खतरा

जौनपुर। एक तरफ सरकार संचारी रोगो के खिलाफ अभियान चला रही है नगर पालिका, नगर पंचायत व ग्रामपंचायतों को साफ सुथरा रखने का फरमान स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन द्वारा दिया गया है। वही नगर पालिका जौनपुर सैकड़ो नवनिहालों पर संक्रमण रोग फैलाने का मुक्कमल इंतजाम कर दिया है। एक कांवेंट स्कूल के सामने कुड़े की गाड़ी खड़ा करने की व्यवस्था किया है तथा इसी स्कूल के बगल में कुड़ा लोडिंग अपलोडिंग जोन बना दिया है। कुड़े से उठने वाली र्दुगंध से जहां बच्चो के स्वास्थ पर बुरा असर पड़ने की प्रबल सम्भावना हो गयी है वही इस रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों भारी फजीहत हो रही है। 

नगर के अहियापुर मोहल्ले से शाहगंज रोड़ पर जाने वाले रास्ते पर रशीदा मोहल्ले में सीएमएम नाम से एक इंग्लिस मीडियम स्कूल चलता है। इस स्कूल में एल केजी से लेकर कक्षा आठ तक के सैकड़ो छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते है। नगर पालिका प्रशासन ने मनमाने तरीके से इस स्कूल के ठीक सामने कुड़े की गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किगं की व्यवस्था किया तथा उसके बगल में कुड़ा लोडिंग अपलोडिंग जोन बना दिया है। यहां पूरे दिन शहर के कुड़े कचरे को छोटी गाड़ियों के माध्यम से लाया जाता है उसके बड़े वाहनों में लादकर कही ले जाया जाता है। इस दरम्यान कुड़े से उठने वाली र्दुगंध और गंदगी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। 

कालेज के प्रबंधक ने इसकी शिकायत ऑन लाइन मुख्यमंत्री के पोर्टल पर किया तो नगर पालिका प्रशासन यह रिपोर्ट लगाया कि जब कोई और व्यवस्था नही हो जायेगी तब इस पर कार्रवाई किया जायेगा। 

यदि समय रहते यहां से कुड़े की लोडिंग अनलोडिंग का कार्य बंद नही हुआ तो आने समय में बच्चों को संक्रमण रोग अपने चपेट में लेना शुरू कर सकता है । 


Related

जौनपुर 8786327735703702981

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item