मेधावी छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित

 जौनपुर। स्थानीय राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक की अध्यक्षता में कॉलेज की सभागार में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें वर्ष 2024 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रबंधक डा सत्य राम प्रजापति ने सभी छात्र छात्राओं को और अधिक परिश्रम करके जिले और प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया ।

इंटरमीडिएट में खुशी कन्नौजिया ने 89% अंक प्राप्त करके विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया विज्ञान वर्ग में खुशबू मौर्य ने 80 प्रतिशत मनीष कुमार 77% और शिवम पाल ने 75% अंक प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में पायल राय  75% अंक प्राप्त किया तथा इन्नमा फातिमा ने 71% अंक प्राप्त किया।मानविकी वर्ग में ज्योति मौर्य ने 73% तथा श्रुति बिंद ने 71% अंक प्राप्त किया। हाई स्कूल में मंतशा बानो ने 85% अंक प्राप्त करके सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया नितेश यादव ने 82% नेहा शर्मा ने 80% तनीषा बिंद ने 80% तथा कृति मोदनवाल ने 80% प्राप्त किया। विद्यालय के उप प्रबंधक जियाराम यादव जी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किया विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय चौबे ने मेधावी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। सम्मान समारोह में  प्रेमचंद, अशोक तिवारी ,डॉक्टर रमेश चंद्र ,डॉक्टर बृजेश सिंह, राघवेंद्र सिंह ,पवन कुमार साहू, डॉक्टर नागेंद्र प्रसाद यादव, संतलाल, राम प्रताप, बृजभूषण यादव, आनंद तिवारी, संजय सिंह, राजकुमार, गीतम सिंह ऋषिकेश्वर गौतम ,विकास कुमार,  पूजा सिंह, श्रवण पांडे ,प्रदीप कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विश्वनाथ यादव ने किया।

Related

डाक्टर 7264005630130048062

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item