कोतवाल को निलंबित और सीओ को हटाने की पत्रकारों ने किया मांग

 पत्रकार की गोली मारकर हत्या से आक्रोशित

खेतासराय(जौनपुर)शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता एवं पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव को इमरानगंज बाजार में बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर  हत्या कर मौत के घाट उतार दिया घटना से सनसनी फैल गई।इस घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शाहगंज पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष अज़ीम सिद्दीकी (पत्रकार) के नेतृत्व में पत्रकारों ने एक जुट होकर हुई हत्या की कड़ी निंदा किया और

जिलाधिकारी को पाँच सूत्रीय मांग को खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, परिवार को मुआवजा सहित एक सरकारी नौकरी,दी जाए।मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने दस दिन पूर्व पत्रकार को थाने बुलाकर उनकी हत्या की आशंका व्यक्त की थी और उन्हें घर पर ही रहने की सलाह दिया तो मृतक पत्रकार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने सुरक्षा नही दिया और न ही मामले को गम्भीरता से लिया

यदि इनपुट पर पुलिस चेती होती तो बच सकती थी पत्रकार की जान।

 जो पुलिस की घोर लापरवाही पूरे मामले में सामने आयी है जिसके कारण कोतवाल शाहगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सीओ शाहगंज को हटाया जाएं, मृतक परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाएं, 36 घण्टे के अंदर दोषियों की गिरफ्तारी हो। इस दौरान पत्रकार आनंद सिंह ,विवेक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, फहीम अहमद, राकेश शर्मा, जय प्रकाश गुप्ता, औरंगजेब खान,निशानाथ, समेत आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 7970183179557867189

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item