चुनाव प्रचार में निकले चेयर मैन के पति से हुई तिखी झड़प, केश दर्ज
https://www.shirazehind.com/2024/05/blog-post_370.html?m=0
जौनपुर। प्रेमराजपुर मोहल्ले में अपने समर्थको के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार कर रहे नगर पालिका परिषद के चेयर मैन की पति े और स्थानीय सभासद के परिवार के सदस्यों की बीच तिखी नोकझोक हुई। इस वारदात के पीछे पुरानी खुन्नस बताया जा रहा साथ विपक्षी खेमा इस चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थक बताया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल कर रही है।
नगर पालिका परिषद के चेयर मैन मनोरमा मौर्या के पति पूर्व सभासद रामसूरत मौर्या आज सुबह अपने समर्थको के साथ प्रेमराजपुर मोहल्ले में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह का चुनाव प्रचार करके मतदाताओं से वोट देने का अपील कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच स्थानीय सभासद के भाईयों ने किसी बात को लेकर चेयर मैंन के पति से उलझ गये। दोनो तरफ से तिखी नोकझोक हुआ। झड़प होने के बाद रामसूरत प्रचार बंद करके अपने समर्थको के साथ नगर कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया।
कोतवाल मिथेलश मिश्रा ने बताया कि रामसूरत मौर्या की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल किया जा रहा है।

