चारपाई पर लिटाकर मतदान केन्द्र ले गये परिजन
https://www.shirazehind.com/2024/05/blog-post_850.html?m=0
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय उत्तरगावां के प्रांगण में बने मतदान केन्द्र पर एक ऐसी मतदाता देखी गयी जिसे खटिया पर लिटाकर मतदान करने के लिये परिजन लाये थे। यह देख लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इस बाबत दिनेश यादव फौजी ने बताया कि उक्त मतदाता का नाम खेतला देवी 80 वर्ष है जिनकी इच्छा थी कि वह मतदान अवश्य करें। तबियत एवं उम्र हाबी होने के चलते वह इस समय अस्वस्थ चल रही थीं जिस पर परिजन उन्हें खटिया पर लिटाकर मतदान केन्द्र गये जहां उन्होंने अपनी इच्छा पूरी करते हुये मतदान किया। वह क्षेत्र के पैना गांव की निवासी हैं जो इस समय काफी बीमार चल रही हैं।

