बक्शा पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2024/06/blog-post_15.html?m=0
बक्शा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में स्थानीय थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान आनन्द सिंह पुत्र चण्डी प्रसाद सिंह निवासी ग्राम कम्हरिया थाना तरवां जनपद आजमगढ नामक युवक को एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ सरायहरखू नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अगिम कार्यवाही कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दुर्गविजय यादव, का0 अजय कुमार एवं का0 मनीष चाहर शामिल रहे।

