युवक पर महिला ने शारिरिक शोषण का लगायी आरोप,युवक हुआ गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2024/07/blog-post_61.html?m=0
जफराबाद।स्थानीय कस्बे के एक मुहल्ले की एक महिला ने अपने से 11 वर्ष छोटे एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
ऊक्त कस्बे की निवासी 36 वर्षीय महिला की कई वर्ष पूर्व शादी हुई थी।उसके पास एक लड़का भी है।पति से किसी कारण से तलाक हो गया।उसके बाद महिला मायके में ही रहती थी।
मुहल्ले के एक व्यक्ति का साला अभय उर्फ साहिल पुत्र सुंदरलाल निवासी रजफ्फरपुर पैसरा थाना फत्तेपुर चौरासी जनपद उन्नाव अक्सर बहन के घर आता जाता था।अभय से महिला का प्रेम सम्बन्ध हो गया।महिला ने आरोप लगाया है कि अभय उससे शादी करने का झांसा देकर 2019 से शारिरिक शोषण कर रहा है।जब शादी के लिए कहा गया तो युवक ने मारने पीटने की धमकी दिया।पुलिस ने महिला की तहरीर पर अभय उर्फ साहिल के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।युवक को उसके बहन के घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

