अराजक तत्वों ने धान की खड़ी फसल में लगा दी आग
https://www.shirazehind.com/2024/11/blog-post_217.html?m=0
डेढ़ बीघा खड़ी फसल जलकर राख, कृषक ने दी तहरीर
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेंहौरे गांव में धान की खड़ी फसल में अराजकतत्वों ने आग लगा दी जिससे धान की खड़ी फसल जलकर राख हो गया। बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेंहौरे गांव के अशोक राय के धान की फसल इस समय तैयार हो गई थी। एक हफ्ते बाद ही धान की कटाई होने वाली थी। इसी बीच सोमवार की देर रात किसी समय अराजकतत्वों द्वारा धान की खड़ी फसल में आग लगा दी गई जिससे अशोक राय की डेढ़ बीघा धान की खड़ी फसल चलकर राख हो गया। मंगलवार को सुबह अशोक राय और ग्रामीणों को जानकारी हुई। अशोक राय ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दिया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

