घाट की सफाई, सज्जा और गोमती आरती के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई अहिल्याबाई होलकर की स्मृति

 

जौनपुर। पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जौनपुर द्वारा नवदुर्गा घाट पर घाट की सफाई, सज्जा और गोमती आरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मिलन श्रीवास्तव रहीं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की दर्जनों पदाधिकारियों ने सहभागिता की, जिनमें प्रमुख रूप से माधुरी गुप्ता, अंजना श्रीवास्तव, अंशु कुशवाहा, उषा मौर्य, नीलम, शकुंतला समेत अन्य मातृ शक्तियां शामिल रहीं। घाट की सफाई और सजावट के बाद रंगोली भी बनाई गई तथा नवदुर्गा मंदिर में माता अहिल्याबाई की आरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बद्रीनाथ, केदारनाथ, काशी विश्वनाथ जैसे तमाम धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार में अहिल्याबाई होलकर का अविस्मरणीय योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशभर में उनकी 300वीं जयंती को जन सहभागिता के साथ मना रही है, ताकि उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। रागिनी सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने वर्षों में कांग्रेस ने अहिल्याबाई जैसी महान विभूतियों को न तो याद किया और न ही उनका सम्मान किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार उन्हें राष्ट्रव्यापी स्तर पर सम्मान दे रही है।

कार्यक्रम में राष्ट्र सेवा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया और अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।

Related

डाक्टर 916363896079675208

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item