देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखे पूरे नगरवासी

 ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में खेतासराय में निकला भव्य तिरंगा यात्रा 

खेतासराय, जौनपुर।ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद खेतासराय कस्बे में गुरुवार को सैकड़ो लोगों के साथ शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

हिंदुस्तानी सेना की गाथा अंकित तख्ती लिए हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ पूरे नगर में ऐतिहासिक  तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में

स्थानीय नागरिक, युवाओं, व्यापारी वर्ग और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए हाथों में तिरंगा लिए देश के वीर सैनिकों के प्रति गुरुवार को अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट किया। 

यह यात्रा खेतासराय के प्राचीन दुर्गा मंदिर से निकलकर पुरानी बाजार रोड होते हुए संकट मोचन मंदिर, मुख्य मार्ग होते हुए चौराहा पहुँचा।

 वहाँ से आगे बढ़ते हुए ओरियंटल बैंक शाखा के पास पहुँच कर सम्पन्न हो गया। 

खेतासराय मण्डल अध्यक्ष  उपेन्द्रनाथ मिश्रा के नेतृत्व में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में भारी संख्या में सर्व समाज के लोगों की उपस्थिति बनी रही। शौर्य यात्रा में भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी, रूपेश गुप्ता मोनू,

कपूर चंद्र जायसवाल, अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा,पूर्व सभासद जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, नगर उद्योग व्यापार मंडल खेतासराय के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, श्रीमती उषा मौर्य, गजेंद्र पांडेय

ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव पप्पू ,राजू बिन्द, विक्की गुप्ता, आदर्श श्रीवास्तव, आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य एडवोकेट, वंश श्रीवास्तव, अनूप गुप्ता, धर्मचंद्र गुप्ता मुकेश प्रजापति, भास्कर तिवारी समेत आदि लोग मौजूद रहे। यात्रा का संचालन मनीष गुप्ता ने करते हुए उपस्थित सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जुलूस के साथ सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, कस्बा इंचार्ज अनिल कुमार पाठक , हेड कांस्टेबल संजय पांडेय ,अंबिका यादव समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 759010280284945457

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item