महिलाएं हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बनाने के साथ समाज में बना सकती हैं अगल पहचान: ज्योति श्रीवास्तव

 जेसीआई चेतना संस्था के तत्वावधान में त्रिदिवसीय हैंड क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

जौनपुर। सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था जेसीआई चेतना के तत्वावधान में एक त्रिदिवसीय हैंड क्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम रूहट्टा स्थित स्टेट बैंक के सामने अल्फाबेट स्कूल मेंआयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।

कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षिका अंकिता सिंह ने मैक्रामे (Macramé) हैंड क्राफ्ट की बारीकियों को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को इस हस्तकला की विभिन्न तकनीकों का सजीव प्रदर्शन करते हुए बताया कि कैसे सीमित संसाधनों के साथ भी सुंदर व उपयोगी वस्तुएं तैयार की जा सकती हैं। उपस्थित महिलाओं ने इस प्रशिक्षण में विशेष रुचि दिखाई और इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना।

संस्था की अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आज की महिलाएं यदि किसी हुनर को सीखकर उसका सही उपयोग करें तो वे न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि समाज में भी अपनी एक विशिष्ट पहचान बना सकती हैं। इस प्रकार का प्रशिक्षण उनके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।"

इस अवसर पर संस्था की पूर्व अध्यक्ष अभिलाषा श्रीवास्तव सचिव मधुलिका अस्थाना, कोषाध्यक्ष अनीता गुप्ता सहित अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई छात्राओं व महिलाओं ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायी एवं उपयोगी बताया।

संस्था द्वारा यह कार्यक्रम आगामी दो दिनों तक और संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को मैक्रमे के विभिन्न उत्पाद—जैसे हैंडबैग, वॉल हैंगिंग, डेकोरेटिव आइटम आदि—बनाने की पूर्ण जानकारी दी जाएगी।

संस्था के इस प्रयास को क्षेत्रवासियों द्वारा सराहा जा रहा है और आशा की जा रही है कि इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Related

डाक्टर 6460877517713375376

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item