हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर : सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक हर्ष फायरिंग के वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना जफराबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। 

पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए ग्राम हिसामपुर में हुई हर्ष फायरिंग के वीडियो की जांच की और थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार राय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। थाना जफराबाद के उप निरीक्षक संजय कुमार की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 127/25 धारा 125 बीएनएस व 27(1)/3 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. शम्भू पुत्र नन्दलाल, निवासी हिसामपुर, थाना जफराबाद, जौनपुर (उम्र 48 वर्ष तथा मदन कुमार पुत्र शम्भू, निवासी हिसामपुर, थाना जफराबाद,  को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था के उल्लंघन और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर्ष फायरिंग जैसी घटनाएं समाज में भय और अराजकता फैलाती हैं, और ऐसे कृत्यों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Related

JAUNPUR 2900433374348772404

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item