अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा का सुशासन अभियान
21 से 31 मई तक चलेंगे विविध कार्यक्रम
जौनपुर। होलकर वंश की महान शासिका रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 21 से 31 मई तक प्रदेशभर में सुशासन अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में एक होटल में आयोजित संगोष्ठी में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई का जीवन वीरता, न्याय और समाज सेवा का प्रतीक रहा है।
उन्होंने बताया कि देशभर में चल रहे इस अभियान के तहत उनके धार्मिक-सांस्कृतिक योगदान के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं भी जनता तक पहुंचाई जाएंगी। कार्यक्रम में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक रमेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जो शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि के साथ सम्पन्न हुई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें