धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में 5 गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2025/06/5.html?m=0
भारी मात्रा में ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य बरामद
जौनपुर। थाना महराजगंज पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को ग्राम केवटली में हिंदू धर्म की निंदा कर ईसाई धर्म में जबरन परिवर्तित कराने की सूचना प्राप्त हुई थी। वादी राकेश सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।प्रकरण में थाना महराजगंज में मु.अ.सं. 107/25, धारा 299/196 बीएनएस व 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:
- गुलाब चंद्र पुत्र राम करन, निवासी केवटली (पास्टर)
- सदीप कुमार पुत्र रामलखन, निवासी तरसाव, थाना सुजानगंज
- राम अनुज पुत्र पारसनाथ, निवासी इंलिशिया, थाना मछलीशहर
- राजेश कुमार पुत्र शेषनाथ, निवासी केवटली, थाना महराजगंज
- सुनील कुमार पुत्र कालू राम, निवासी पराही, थाना मछलीशहर
बरामद सामग्री:
- बाइबिल: 10 अदद
- पॉकेट बुक: 19 अदद
- अन्य ईसाई धर्म प्रचार संबंधी साहित्य: 74 पुस्तकें
- फोटो एलबम सहित 124 फोटोग्राफ
थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिनियम के तहत आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।