दीपक जावा अध्यक्ष, पवन दुबे महासचिव, विशाल खत्री बने कोषाध्यक्ष
श्री गणपति पूजा महासमिति की विशेष बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति की विशेष बैठक शहर के पंजाबी मार्केट स्थित सभागार में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य संरक्षक अवधेश चतुर्वेदी ने की। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की वंदना से हुआ। इसके उपरांत आगामी श्री गणेश चतुर्थी पर्व को भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से दीपक जावा को अध्यक्ष, पवन दुबे को महासचिव और विशाल खत्री को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
मुख्य संरक्षक अवधेश चतुर्वेदी ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी बेहतर समन्वय के साथ उत्कृष्ट कार्य करेगी।
वर्तमान अध्यक्ष संजय जांडवानी ने भावुक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की गरिमा बनाए रखने के लिए वे सदैव नयी टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य ट्रस्टी संजीव यादव एवं संयोजक नवीन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर लोलारक दुबे पत्रकार, डॉ. अतुल प्रकाश यादव, शशि श्रीवास्तव एडवोकेट, उर्वशी सिंह एडवोकेट, जगदीश मौर्य, अरशद कुरैशी, विक्रम मौर्य, नीरज शाह, आनंद अग्रहरि, अतुल सिंह, डा. अंजना सिंह सहित कई गणमान्य नागरिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।
बैठक में मनोज मौर्या, चन्द्रकेश यादव, पंकज जांडवानी, सुमित अग्रहरि, अभिषेक सेठ, हर्षित गुप्ता, रंजीत मौर्या, प्रभात सेठ, प्रेमदर्शन विश्वकर्मा, कमल सेठी, ईशान चतुर्वेदी, पृथु गुप्ता समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।