एफएलएन प्रशिक्षण प्रारंभ, बच्चों के अधिगम स्तर पर हुई चर्चा
शाहगंज (जौनपुर)। बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक संसाधन केंद्र शाहगंज में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की भाषा और गणित के प्रति रुचि, अधिगम स्तर में सुधार तथा नवीन शिक्षण विधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पाठ्य पुस्तकों की समीक्षा के साथ शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण का अभ्यास भी कराया गया।
प्रमुख संदर्भदाता प्रशांत मिश्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण "निपुण लक्ष्य" की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक यदि बच्चों को समझने की प्रक्रिया पर ध्यान दें तो अधिगम में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।
अन्य संदर्भदाता के रूप में सुभाष तिवारी, रत्नेश सिंह, अरुण सिंह एवं देवमणि तिवारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में नागेश्वर यादव, दीपचंद यादव, कौशल सिंह, सुशील, अजीत यादव, राम स्वरथ पाल, विनय मिश्र, महेंद्र यादव, सुनीता यादव, रीना गुप्ता, नीतू दीक्षित, भावेश सोनकर, भगत सिंह, मन बहाल गुप्ता सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।