दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने वाले छह के विरुद्ध केस दर्ज

जफराबाद।लाइन बाजार  क्षेत्र के रामनगर भडसरा गांव निवासी श्वेता पुत्री उग्रसेन को दहेज के लिये ससुराल के लोगो ने प्रताड़ित किया।उसने थाने पर शुक्रवार को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका विवाह बीते 22 जनवरी 2022 में आर टी ओ आफिस जौनपुर के बगल निवासी विपिन के साथ हुआ था। 

आरोप है की विवाह के बाद से ही ससुराली जनो द्वारा 10 लाख रुपए और एक चार पहिया वाहन की मांग की जाती रही। दो साल तक तो किसी तरह श्वेता का अपने ससुराल आना जाना रहा। उसके बाद ससुराली जनो ने उसकी विदाई नही कराई। 


बीते 25 जनवरी को  श्वेता अपने भाई सतवीर के साथ आरटीओ ऑफिस के बगल में स्थित अपने ससुराल पहुंची और अपने पति विपिन और ससुर चन्द्रिका से अपनी विदाई ना कराने का कारण पूछा। ससुराल पक्ष द्वारा बताया गया की जब तक दहेज में तय किया हुआ 10 लाख रुपया और कार नहीं लाओगी तब तक विदाई नहीं कराई जाएगी।


 श्वेता द्वारा असमर्थता जाहिर करने पर ससुराली जनों ने उसे मारा पीटा ससुराल में न दिखने की धमकी भी दी। 


 आरोप है कि उसके 5 लाख के गहने जो उसने पहने थे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे छीन लिया। 


 प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि  विवाहिता की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए  पति विपिन समेत पांच के विरुद्ध के दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।  आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

Related

डाक्टर 4386206795444134517

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item