पूर्व विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुफ्तीगंज का जाना हाल
https://www.shirazehind.com/2025/08/blog-post_39.html?m=0
मुफ्तीगंज, जौनपुर। भाजपा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करके तमाम पहलुओं पर चिकित्साधिकारी डॉ० शशिकांत पटेल से चर्चा किया। चिकित्सक ने कई कमियों को बताया जिस पर उन्होंने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह को अवगत कराते हुए तत्काल सुधार कराने के लिए निर्देशित किया। अस्पताल परिसर में साफ–सफाई पर जोर देते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि अस्पताल परिसर में जो भी आए तो लगे कि हम किसी अस्पताल में आए है, यहां पर आये किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये।भाजपा की डबल इंजन की सरकार की मंशा है कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की असुविधा और किसी भी प्रकार का किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। दवा का वितरण सही प्रकार से हो और समय–समय पर गांव में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन भी होता रहे। इसी क्रम में पूर्व विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित भी किया। इस अवसर पर मुफ्तीगंज के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सदानंद राय, अभिषेक, मनीष, राज बहादुर, बबलू, गोलू मिश्रा, मोहन चौरसिया, विकास सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

