डीएम , एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने रविवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों की सघन तलाशी कराई, जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। साथ ही उन्होंने कारागार के भीतर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाले भोजन व नाश्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि बंदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण भी मौजूद रहे।


Related

JAUNPUR 2647096015238131442

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item